VFX

VFX क्या होता हैं? इसका अर्थ क्या हैं? यह कितने प्रकार का होता हैं?

दोस्तों! आपने VFX के बारें में तो सुना ही होगा | जब तक movies में वी एफ एक्स काम नहीं लिया जाता हैं तब तक मूवीज में रोचकता नहीं आती।

वीएफएक्स के माध्यम से ही मूवीज में असम्भव से सीन को सम्भव बनाया जा सकता हैं।

यह वास्तविक चीजों पर अप्लाई किया जाता है। जैसें- इन्सान, कोई सीन, फुटेज आदि।

यह वास्तविकता और विभिन्न प्रकार के प्रभावों का मिश्रण हैं। जिसे रील पर उकेर लिया जाता हैं।

तो आइए VFX के बारें में विस्तार से चर्चा करतें हैं।

What is the full name of VFX?( VFX का पूरा नाम क्या हैं? )

VFX का पूरा नाम Visual effects होता हैं। इसे visual FX या VFX के नाम से जाना जाता है।

What is the meaning of VFX? (VFX का अर्थ क्या होता हैं?)

वीएफएक्स वह तकनीकी हैं जिसके माध्यम से वीडियो में, वे सब चीजें दिखाई जा सकती हैं जो वास्तव में में करना नामुमकिन हैं। अर्थात् इन actions को लाईव करना बहुत खतरनाक हो जाता हैं। एसे सभी actions वीएफएक्स के माध्यम से दिखाये जातें हैं।

Vfx and real

जैसा की फ़ोटो में दिखाया गया हैं। नीचे वाली फ़ोटो में हीरो एक ट्रेन की पटरी को पार कर रहा हैं। इसके पीछे एक ग्रीन पर्दा लगाया जाता हैं। और सीन को फिल्माया जाता हैं। फिर वीएफएक्स के माध्यम से इसमें एक ट्रेन एड कर दी जाती हैं, जैसा की उपर की फ़ोटो में दिखाया गया हैं।

इन सब एडिटींग को इस प्रकार किया जाता हैं कि वीडियो देखने वाले को सब रियल सीन सा लगता हैं।

How many types of VFX are there? ( VFX के कितने प्रकार का होता हैं?)

आइए जानते हैं कि यह कितने प्रकार का होता हैं।

1. Matte Painting

ये एक तरह से पेंटिंग ही हैं। अर्थात् मूवी में जो बैकग्राउंड देना होता हैं। या कोई सीन देना होता हैं जो वास्तव मे present नहीं हैं। तो उसकी पैंटींग बना दी जाती हैं। और उसे सीन इस प्रकार लिया जाता हैं कि देखने में हमे रियल ही लगता हैं।

Matte Painting

जैसा की उपर फ़ोटो में दिखाया गया हैं। इस प्रकार के पर्वत और महल संसार में कही भी नहीं होंगे या इस तरह से नहीं होंगे। लेकिन मूवी में ये सीन लेना हैं तो इसके लिए matte Painting का प्रयोग किया जाता हैं। इससे कंटेंट में रोचकता आ जाती हैं।

2. Digital animation

जैसा कि शब्द से पता चल रहा है एनिमेशन अर्थात कंप्यूटर के माध्यम से ग्राफिक्स क्रिएट करना और इसी के माध्यम से मूवी का सीन क्रिएट करना। इसमें विभिन्न प्रकार की 3D इमेजेस का प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार डिजिटल एनिमेशन में कंप्यूटर के माध्यम से ही इमेजेस और ग्राफिक्स के जरिए एक्शंस के बैकग्राउंड, क्रिएचर या कोई थिंग बनाई जाती हैं।

3. Compositing

इससे आशय होता हैं-संयोजन। अर्थात् अलग-अलग स्रोतों से अलग-अलग फ़ोटो या क्लिप लिये जाते हैं और इनको एक ही जगह एकत्र कर सीन क्रिएट किया जाता हैं। यह सब कम इस प्रकार किया जाता हैं हमें मूवी देखने टाईम पता भी नहीं चलता हैं। वर्तमान में इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाने लगा हैं। क्यौंकि इसके माध्यम से इम्पॉसिबल सीन भी लिया जा सकता हैं।

4. Simulation fx

आप में से बहुत सारे लोग वीडियो गेम खेलते होंगे लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वीडियो गेम कैसे बनाए जाते हैं? सिमुलेशन एफएक्स वही तकनीक है जिसके माध्यम से सबको पसंद आने वाले वीडियो गेम बनाए जाते हैं। इसी प्रकार इनका उपयोग कंप्यूटर ग्राफिक्स मूवीस में भी किया जाता है। इसका उपयोग वर्तमान या भविष्यवाणी के रूप में भी किया जाता है। विभिन्न प्रकार के बिजनेस में किसी कंसेप्ट को समझने के लिए और उसके आंकड़ों का विश्लेषण करने के लिए भी इस तकनीक का प्रयोग किया जाता है।

Which software is used for VFX? (VFX के लिए कौनसे SOFTWARE का उपयोग किया गया?)

VFX के लिए जो प्रचलित सोफ्टवेयर काम मे लिये जाते हैं वो निम्न प्रकार से हैं।

  1. Adobe After Effects
  2. Maya
  3. Maxon cinema 4D
  4. Autodesk 3DS Max
  5. V-Ray
  6. Nuke

आदि काम में लिए जातें हैं।

Which is best VFX software? ( VFX लिए सबसे अच्छा software कौनसा हैं?)

VFX के लिए सबसे अच्छा माना जाने वाला सोफ्टवेयर Adobe After Effects हैं।

यह एक प्रमुख पोस्ट-प्रोडक्शन सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन हैं। जिसके माध्यम से मूवीज और टेलिविज़न के कई ग्राफिक्स डिजाइन किये जातें हैं।

आपकों कई साइंस फिक्शन मूवीज में इसका इफेक्ट देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े ➡️

वर्चुअल रियलिटी क्या होता हैं??

How do I start learning VFX? (मैं VFX सिखना कैसें शुरु कर सकता हूँ?)

अगर आपको VFX लर्न करना है तो आप VFX लर्निंग किसी भी इंस्टिट्यूट में एडमिशन ले सकते हैं। और वहां आसानी से VFX टेक्नोलॉजी को सीख सकते हैं। लेकिन आप घर रहकर ही VFX सीखना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत सारे ऑप्शन होते हैं जहाँ से आप VFX सिख सकतें हैं।

  1. VFX CITY – अगर आपको एडोब आफ्टर इफेक्ट पर काम करना है तो आप वीएफक्स सिटी पर सीख सकते हैं। यहां से आपको एडोब आफ्टर इफेक्ट फ्रेंडली ट्यूटोरियल्स मिलेंगे जिनके माध्यम से आसानी से सीख सकते हैं।
  2. ACTION VFX.
  3. Lester Banks.
  4. LYNDA.

आदि हैं।

इन सभी साइटस के माध्यम से आप घर बैठे भी वीएफक्स सीख सकते हैं। ये टीमस आपके लिए कुछ फ्री प्रोजेक्ट भी लाती है। ताकि आप बिना पैसों में भी वीएफक्स की जानकारी प्राप्त कर सकें।

What is the salary of VFX artist?( VFX ARTIST की तनख्वाह क्या होती हैं?)

वीएफएक्स आर्टिस्ट की तनख्वाह उसके स्किल्स और एक्सपीरियंस पर निर्भर करती है। अगर आपको ज्यादा एक्सपीरियंस है तो आपकी सैलरी भी ज्यादा होगी और आप अभी नए-नए हैं तो आपकी सैलेरी भी कम होगी। अपने देश इंडिया की बात करें तो वीएफएक्स आर्टिस्ट जिसको 5 से 7 वर्ष का अनुभव हो कि सैलरी औसतन 40-50 हजार प्रति महीना होती है। सैलरी का अधिक मिलना या कम मिलना आपके

  1. एक्सपीरियंस
  2. स्किल
  3. वर्क स्टाइल
  4. बिहेवियर

पर डिपेंड करता हैं।

“मुख्य बात यह नहीं है कि आपको कितनी सैलरी मिल रही है, बात यह है कि आप में नॉलेज और अनुभव कितना है?”

What is the difference between CGI and VFX? (VFX और CGI में क्या अन्तर हैं?)

VFX- यह visual effects के रूप में काम में लिया जाता हैं। अर्थात् इसमें लाइव एक्शन शोट्स एवं कंप्यूटर के द्वारा बनाई गई डिजिटल इमेजेज, ग्राफिक्स को जोड़ने के लिए किया जाता है।

CGI– इसका फुल फॉर्म होता हैं– computer generated imagery. यह डिजिटल इमेजनरी के रूप में काम में लिया जाता है। इसका उपयोग ग्राफिक्स, 3D इमेजेस, प्रिंट मीडिया, वीडियो क्लिप्स आदि को उत्पन्न करने के लिए किया जाता हैं।

When was VFX first used? (सबसे पहले VFX कब उपयोग में लिया गया?)

इसका प्रयोग 1895 में Alfred Clark द्वारा द एक्ज़ीक्यूशन ऑफ़ मैरी क्वीन ऑफ़ स्कॉट्स में किया गया था।

फिर फ्रांसीसी जादूगर George Méliès ने उनकी पहली फिल्म इंडियन रबर हेड (1901) में जादू के रूप मे VFX का प्रयोग किया था। अगले वर्ष उन्होंने ए ट्रिप टू द मून (1902) और द डांसिंग मिगेट (1902) को भी रिलीज किया।

Which is better animation or VFX? ( animation या VFX कौनसा ज्यादा अच्छा हैं?)

अब जानते हैं कि एनिमेशन और वीएफएक्स में क्या अंतर है? कौन सा ज्यादा अच्छा है?

वीएफएक्स वास्तविक चीजों पर किया जाता हैं जबकि animation में सब कुछ कंप्यूटर ग्राफिक्स से ही बनाया जाता हैं। इसे उदहारण से समझे तो animation कार्टून बनाने के काम आता हैं और वीएफएक्स मूवीज में खतरनाक दृश्य के सामने शूटिंग दिखाने के काम आता हैं।

सारांश

आशा करता हूँ की आपको VFX के बारें में सब समझ आ गया होगा। फिर भी आपके कोई सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में बेझिझक पूछें। हमारी टीम आपके सवालों के जवाब देने के लिए हमेशा तैयार हैं।

Discover more from KEEPYOUUPDATE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading